content top

Vinay Anand Gets Gift From Ganpati Bappa

Vinay Anand Gets Gift From Ganpati Bappa

विनय आनंद को गणपति बाप्पा ने दिया तोहफा

विनय आनंद की अनाम फिल्म का मुहूर्त संपन्न

बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विनय आनंद को आज कौन नहीं जाता है। वे इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और भोजपुरी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को चौंका दिया है। विनय ने अपने घर पर 11 दिन के गणपति बाप्पा की स्थापना की थी। आज जहां उन्होंने नम आंखों से गणपति बाप्पा का विदाई दी है, तो वही बाप्पा ने जाते जाते विनय के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाते हुए उनकी झोली में एक और बॉलीवुड मूवी डाल दी है।

जो कि उनके प्रोडक्शन हाउस से बनाई जाएगी। जिसका मुहूर्त आज के दिन ही संपन्न हुआ है। विन्नयरनान्ध एंटरटेनमेंट प्रालि की  निर्माणाधीन अनाम फिल्म का निर्देशन कर रही हैं विनय आनंद की धर्मपत्नी ज्योति आनंद। जो इस फिल्म से अपने निर्देशन की पारी शुरू करने जा रही है। ज्योति बहुत ही टेलेंट कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने कई वर्षों तक इंडियन माइकल जक्शन यानी कि प्रभु देवा को असिस्ट किया है। उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक एलबम्स में अपनी कोरियोग्राफी से चार चांद लगाए हैं।

इस मौके पर विनय ने कहा कि आज मैं खुद को बहुत भाग्यशाली माना रहा हूं। क्योंकि आज के दिन बाप्पा की कृपा से मेरी एक और बॉलीवुड फिल्म का मुहूर्त हुआ है। ।मैं इसको लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। और मेरी पत्नी ज्योति इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली हैं। जिसके लिए मैं उनको शुभकामनाएं देता हूँ। उनकी इस नई जर्नी के लिए। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

आपको बता दें कि विनय जल्द ही डिजिटल डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं। वो अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक हिंदी फिल्म बना रहे हैं, जिसे जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका पोस्ट प्रॉडेक्शन का काम जारी है। इसके साथ ही उनकी फिल्म ‘तेरी आंखों में वो जादू है’ भी जल्द आने की बात सामने आई थी। इसमें उनके साथ रानी चटर्जी और पाखी हेगड़े भी लीड रोल में हैं।

विनय भोजपुरी फ़िल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनका ये इंस्टाग्राम वीडियो काफी चर्चा में हैं, जिसे देखकर फैंस अब फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Read More

Nilkamal and Neelam Giri’s Sad Song Janwo Se Jaada Released From Bhojpuri Worldwide Records – The video is touching the hearts

Nilkamal and Neelam Giri’s Sad Song  Janwo Se Jaada Released From Bhojpuri Worldwide Records – The video is touching the hearts

भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सिंगर और एक्टर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी का छू लेने वाला सैड सांग “जनवो से जादा” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। नीलकमल और नीलम गिरी के सबसे दर्दभरे वीडियो सांग  को रिलीज होते ही खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। इस सैड सांग का फर्स्ट लुक और टीज़र जब सोशल मीडिया पर लांच किया गया  तभी से फैन्स और दर्शक इस गाने का इंतजार कर रहे थे, गाना रिलीज होते ही सभी ने हाथों हाथ उठा लिया।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस गाने में नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है। वीडियो में नीलम गिरी नीलकमल की पत्नी के रोल में हैं, एक सड़क हादसे से दोनों की जिंदगी प्रभावित होती है। यह ह्रदयस्पर्शी और भावनात्मक गीत में बिछड़ने का दर्द दर्शाया गया है। नीलकमल सिंह काफी इमोशनल अंदाज़ में गाते हैं “जेकरा के जाननी जनवो से जादा”। गाना लोगों के दिलों को टच कर रहा है।

नीलकमल और नीलम गिरी के इस गाने की विशेषता यह है कि इसे किसी बॉलीवुड गीत की तरह शूट किया है जिसमें एक कॉन्सेप्ट है, एक कहानी है और आकर्षित करने वाली प्रस्तुती है। इस दर्दभरे गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है। इसे बलिराम बिधाता ने लिखा है और संगीत से आशीष वर्मा ने सजाया है। वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है, वहीं इसके कोरियोग्राफर है रितिक। गाने के एडिटर दीपक पंडित हैं जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है। अरेंजर मोहित मौर्या हैं।

नीलम गिरी और नीलकमल सिंह के सभी फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह गाना किसी उपहार से कम नहीं है।

  

गौरतलब कि नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का एक और दर्दभरा वीडियो सांग “मुंहवा फेरबू बलम से’ सुपर हिट हो चुका है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया था। यूटयूब पर इस सांग ने मिलियन्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सांग में फर्स्ट टाइम इन दोनों सितारों ने एक साथ काम किया है और अब यह जोड़ी जनवो से जादा लेकर आई है, इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

 

Read More

Mera Bharat Mahan Patriotic Film of Ravi Kishan and Pawan Singh – Post Production Begins

Mera Bharat Mahan Patriotic Film  of Ravi Kishan and Pawan Singh – Post Production Begins

रवि किशन और पवन सिंह की देशभक्ति फ़िल्म मेरा भारत महान का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू,

मेरा भारत महान की जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर में की गई है शूटिंग

सांसद और मेगा स्टार रवि किशन और पॉवर स्टार पवन सिंह स्टारर देशभक्ति से ओतप्रोत मेगा बजट भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों जोर शोर से किया जा रहा है ।

वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा. लि. बैनर की यह पहली फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। निर्माता सत्यजीत राय, बिपुल राय द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर, लखनऊ, गोरखपुर में की गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार सभी लोकेशन का चयन किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि लंबे अर्से के बाद रुपहले परदे पर एक बार फिर रवि किशन और पवन सिंह धमाल मचाने जा रहे हैं। उनका तेवर और एक्शन दर्शकों को खूब आनंदित करेगा ।

बता दें कि देवरा बड़ा सतावेला, कट्टा तनल दुपट्टा पर, रंगबाज दरोगा जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके रवि किशन और पवन सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ।

गौरतलब है कि फ़िल्म मेरा भारत महान  के संगीतकार आदित्य देव, छोटे बाबा बसही हैं। मारधाड़ रॉकी राजेश, कला राम बाबू ठाकुर का है। मुख्य कलाकार रवि किशन, पवन सिंह, नवोदित गरिमा परिहार, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, अवकाश यादव, संजीव सिद्धार्थ, कमल किशना, संतोष पहलवान, बीना पांडेय, ज्योति कलश, संजय वर्मा, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव, सोनू निगम हैं ।

बात की जाय पावर स्टार पवन सिंह और डीओपी निर्देशक देवेन्द्र तिवारी की तो यह उनकी हैट्रिक फिल्म है “मेरा भारत महान”। इस फिल्म में कई ऐसे डायलॉग लिखे गये हैं, जिस पर दर्शकों की तालियां अवश्य मिलेंगी। जैसे – “जो देश का है उसको राम-राम, जो नहीं है उसका काम तमाम”। और दूसरा संवाद सम्मान दो सम्मान लो, गद्दार ठुकेगा ये भी जान लो। फिल्म में इस तरह के कई संवाद आपको सुनने को मिलेंगे ।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने फ़िल्म निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में पहले भी काम किया है। पवन सिंह निर्देशक देवेन्द्र तिवारी के साथ सुपरहिट फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया कर चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही है। उसके बाद हाल ही में फिल्म साइको सइयां का भव्य मुहूर्त मुंबई में किया गया और अब यह नई फिल्म मेरा भारत महान पवन सिंह और देवेन्द्र तिवारी की हैट्रिक फिल्म होगी ।

   

इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता जग गई है कि वे अपने दो चहेते सुपर स्टार रवि किशन और पवन सिंह को एक साथ एक्शन पैक्ड फिल्म मेरा भारत महान में देखने वाले हैं ।

Read More

Actress Amrapali Was When Surrounded By Goons Khesarilal Beat Them Up

Actress Amrapali Was When Surrounded By Goons  Khesarilal Beat Them Up

जब गुंडों से घिर गयी आम्रपाली, तब खेसारीलाल ने कर दी उनकी धुनाई

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री आम्रपाली दुबे उस वक़्त मुश्किल में पड़ गईं थीं, जब उन्हें गुंडों ने चारों ओर से घेर लिया था. आम्रपाली को प्रयागराज के माघ मेला परिसर में उसी वक़्त कुछ गुंडों ने उन्हें घेर लिया, इसे में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की वहां इंट्री होती है. खेसारी, आम्रपाली को बचाने के लिए वे उन गुंडों से भीड़ जाते हैं और उनकी जमकर पिटाई भी कर देते हैं. इसी बीच मौके पर पुलिस आ जाती है और गुंडे भाग जाते हैं. पुलिस खेसारीलाल यादव को गिरफ्तार कर ले जाती है.

दरअसल ये पूरा वाकिया  निर्माता प्रदीप के शर्मा की नई फिल्म ‘आशिकी’ के सेट की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर जोर शोर से चल रही है. फिल्म में पहली बार खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे साथ नजर आ रहीं हैं. फिल्म के निर्देशक कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं. सह निर्माता अनीता शर्मा व पदम सिंह हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचंद्र यादव हैं. फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है.

फिल्म ‘आशिकी’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म कमाल की है. यह ऐसी फिल्म है कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं. इसमें सार्थक सन्देश भी दर्शकों को मिलने वाला है. ‘लिट्टी चोखा’ के बाद प्रदीप के शर्मा की दूसरी फिल्म ‘आशिकी’ बेहद खास है. प्रदीप के शर्मा की बात ही अलग है. क्यूंकि वे एक ऐसे निर्माता हैं, कि अगर उन्हें फिल्म की बेहतरी के लिए कुछ भी कहा जाये, तो वो तुरंत मुहैया करवा देते हैं.

 

वहीं, खेसारी ने आम्रपाली दुबे को लेकर कहा कि वे इंडस्ट्री की बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं. उनके साथ मेरी यह पहली फिल्म है. हालाँकि हम पहले साथ में गाने और अलबम कर चुके हैं. लेकिन पहली बार फुल फ्लेज फिल्म करके मजा आ रहा है. उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री पसंद आये.

Read More

Kesari Lal Yadav – Pradeep K. Sharma And Parag Patil’s Unique Film Litti Chokha’s First Look Went Viral

Kesari Lal Yadav – Pradeep K. Sharma And Parag Patil’s Unique Film Litti Chokha’s First Look Went Viral

खेसारीलाल यादव, प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल की अनोखी फ़िल्म लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक मुंबई में लांच किया गया है, जोकि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित और डायनामिक डायरेक्टर  पराग पाटिल निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस मौके पर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता पदम सिंह भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आउट किया जाएगा। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव एकदम देहाती लुक व शुद्ध देसी अवतार में दिखाई दे रहे है। एक आम इंसान की तरह कुर्ते पायजामे में एक देहाती बाबू दिख रहे हैं, जिनके गले मे गमछा भी अकर्षक लग रहा है। एक गांव वाले की सादगी और मासूमियत उनके चेहरे और उनकी बॉडी लैंगुएज से झलक रही है।

वहीं फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी गांव की एक महिला के रूप में दिख रही हैं। फिल्म का यह फर्स्ट लुक कमाल का लग रहा है। बैकग्राउण्ड में तिरंगे की तस्वीर इसे एक क्लासिक पोस्टर का रुप देती है। फ़िल्म के टाइटल लिट्टी चोखा के साथ टैगलाइन दी गई है “ए टेल ऑफ इंडिया”, वाकई यह भारत की कहानी पेश करने वाली फिल्म लग रही है।

उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी आर आर प्रिंन्स, एडिटर गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और फाइट मास्टर हीरा यादव हैं।

फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैस आदि कलाकार हैं।

Read More

Ritesh Pandey – Neelam Giri Change The Trend Of Bhojpuri Songs

Ritesh Pandey – Neelam Giri Change The Trend Of Bhojpuri Songs

रितेश पांडे, नीलम गिरी ने भोजपुरी गानों का माहौल किया चेंज

भोजपुरी सिने जगत में हमेशा नया करने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक बार फिर नई पहल की है। जी हां, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्यूब चैनल से भोजपुरी गानों का माहौल चेंज करने वाला गाना घंटी रिलीज किया गया है। जिसमें सुपरस्टार रितेश पांडे और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की लाजवाब केमिस्ट्री पति-पत्नी के रूप में कमाल की लग रही है।  वाकई इस गाने ने भोजपुरी सांग के माहौल को चेंज कर दिया है।

घंटी गाने को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार की सोच बड़ी अच्छी थी कि कुछ हटकर गाना बने। वैसा ही उन्होंने परिवर्तन भी किया है। इतना अच्छा पारिवारिक गाना बनाने में जो विशेष सहयोग है, वह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का है।

गौरतलब है कि पति की कथा और पत्नी की व्यथा को प्रस्तुत करने वाला यह गाना घंटी की सबसे खास बात यह है कि होली के माहौल में इस गाने का आना बहुत ही बड़ी बात है। यह दो स्टोरी पर गाना बनाया गया है, एक तरफ पति कथा करने में व्यस्त है तो दूसरी तरफ पत्नी की व्यथा का वर्णन किया गया है। जोकि बहुत ही सराहनीय है। लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही गाने आने चाहिए तभी भोजपुरी एल्बम के गानों में बदलाव आएगा, ताकि हर वर्ग के दर्शकों का फुल टू धमाल मनोरंजन हो सके और भोजपुरी एल्बम के गानों पर उंगली ना उठ सके। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में नयापन फील हो रहा है और  कंपनी की क्रिएटिविटी भी इस गाने में दिखती है। इससे पता चलता है कि म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का मकसद साफ दिखता है। कि आने वाले दिनों में ऐसे गानों की वजह से ही भोजपुरी अल्बम सांग की मेकिंग में परिवर्तन दिखेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत घंटी नामक इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। परिकल्पना छोटन पांडे ने की है, डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर राहुल रितिक, एडिटर दीपक रावत हैं।

आप भी एक बार देखें रितेश पांडे और नीलम गिरी का धमाल सांग ‘घंटी”, आप इसे बार बार देखना चाहेंगे।

Read More

On the auspicious occasion of Basant Panchami muhurat of Bhojpuri films Sarkari Dulha And Nakabandi was completed

On the auspicious occasion of Basant Panchami muhurat of Bhojpuri films Sarkari Dulha And Nakabandi  was completed

Bhojpuri film ‘Sarkari Dulha’ and ‘Nakabandi’, which is going to be made under the banner of Sai Colors Entertainment, took place on the auspicious occasion of “Basant Panchami”, a sacred festival of worship of Godess Saraswati, the godess of knowledge and learning at Lucky Studio in Goregaon.both the film is produced by Rahul Mishra.

‘Sarkari Dulha’ will be directed by Vishal Dixit, it is written by Shashi Ranjan Dwivedi, cinematographer- Pradeep Sharma, dance director Upendra Kumar Shaw, AND ‘Nakabandi’ will be directed by Dhananjay Pratap Singh and it is written by Vikash Mandal, action master Dinesh Yadav,  The cast of the film and the rest of the technicians will be Finalized soon. shooting of both the film will begin after the Gram Panchayat elections in Uttar Pradesh in Gorakhpur and Mauritius.

Sarkari Dulha is a family entertainment and  A different kind of triangular love story will be seen by the audience.  At the same time, the ‘Nakabandi’ will be an action-oriented film, in which there will be a duel between the police and the political department.

Read More

Power Star Pawan Singh – Neelam Giri Holi Song Releasing Soon by Worldwide Records

Power Star Pawan Singh – Neelam Giri Holi Song Releasing Soon by Worldwide Records

जल्द रिलीज होगा पवन सिंह-नीलम गिरी का ‘लहँगवा लस-लस करता’

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार और गायकी के सिरोमणि पवन सिंह का पहला होली सांग ‘लहँगवा लस-लस करता’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गया है। इस सांग का पोस्टर आजकल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दोनों की जोड़ी बड़ी ही कमाल की लग रही है। ‘लहँगवा लस-लस करता’ को जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि पवन सिंह की आवाज में वो जादू है कि दर्शकों के मन को मोह लेती है। उनके गाने हमेशा ही दर्शकों को पसंद आते हैं एवं दर्शक इन्हें हाथों हाथ उठा लेते हैं। गाने के लिए रत्नाकर कुमार ने आगे कहा कि गाना जब दर्शकों के बीच आएगा तो दर्शकों को ये बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। क्योंकि गाने में दर्शकों को पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलने वाला है।

गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है। इसे संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है। गीत के एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना दीपक सिंह, रिकॉर्डिंग स्वरा स्टूडियो वाराणसी, आशीर्वाद माता-पिता, अजीत सिंह (जोकहरी), सहयोग अमित सिंह का है।

Read More

Gopal Singh Sat Phere With Dhani Shree On The Set Of Milan The Wedding Photo Went Viral

Gopal Singh Sat Phere With Dhani Shree On The Set Of Milan  The Wedding Photo Went Viral

मिलन’ के सेट पर गोपाल सिंह ने धानी श्री संग लिया सात फेरे, शादी का फोटो हुआ वायरल

गायक से नायक बने पॉपुलर सिंगर गोपाल सिंह फिल्म ‘मिलन’ से बतौर हीरो फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं, लेकिन इस बीच उनकी चर्चा किसी और वजह से हो रही है। दरअसल गोपाल सिंह की शादी की तस्वीर वायरल हो गई है। भोजपुरी फिल्म ‘मिलन’ के सेट पर गोपाल सिंह ने धानी श्री के साथ सात फेरे लेते हुए फिल्म के एक दृश्य का फिल्मांकन किया गया हैं। यह फोटो उसी शादी की शूटिंग के सीन है। फिल्मों के सेट पर शूटिंग करते समय अक्सर हीरो और हिरोइन के बीच प्यार और रोमांस की ख़बरें आती रहती हैं। जोकि सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन ठहरिये, इससे पहले कि आप गोपाल सिंह और स्टार प्लस के सीरियल की फेमस एक्ट्रेस धानी श्री के साथ शादी की इस तस्वीर पर अपनी अटकलें लगाना शुरू करें हम आपको बता दें कि यह दरअसल गोपाल सिंह और धानी श्री की अपकमिंग फिल्म ‘मिलन’ की शूटिंग की तस्वीर है। कहानी में ट्विस्ट यह है कि इस फिल्म में गोपाल सिंह की एक और नायिका हैं बांग्ला एवं भोजपुरी फिल्मों की स्टार सिनेतारिका मणि भट्टाचार्य। लव ट्रेंगल वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल वाराणसी में चल रही है। फिल्म में गोपाल सिंह की शादी मणि भट्टाचार्य से होती है या फिर धानी श्री के साथ, यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

आपको बता दें कि धानी श्री ने कई टीवी सीरियल में लीड रोल किया है। हिन्दी और गुजराती फिल्मों भी अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं और अब ‘मिलन’ से भोजपुरी फिल्मो में कदम रख रही हैं। फिल्म में गोपाल सिंह, मणि भट्टाचार्य और धानी श्री की तिकड़ी खूब धमाल मचाने वाली है। लड्डू गोपाल एंटरटेनमेंट एवं वाराणसी फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म मिलन की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में हो रही है। फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सिंगर एक्टर गोपाल सिंह हैं। अपने चैलेंजिंग किरदार से वह दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। अब तक बहुत सारे हिट भोजपुरी गीत गाकर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बनाने वाले सिंगर से एक्टर बने गोपाल सिंह अब बतौर हीरो खूब धमाल मचाने वाले हैं। जिस तरह से वे बतौर गायक भोजपुरिया श्रोताओं के दिलों में राज कर रहे हैं। उसी तरह अब बतौर नायक दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा मिर्जापुर के विंडम फॉल, चन्दौली में देव दरी, राज दरी आदि मनोरम एवं पर्यटक स्थलों पर भी की जाएगी। हर वर्ग के दर्शक को ध्यान में रखकर निर्मित की जाने वाली यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक व साफ-सुथरी है। यह फिल्म गोपाल सिंह के फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपरस्टार महानायक कुणाल सिंह गोपाल सिंह के पिताजी का किरदार निभा रहे हैं। साथ में बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, मन्टुलाल, इला पांडेय, सचिन श्रीवास्तव भी दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।

फिल्म मिलन के निर्माता सचिन जायसवाल व एस सिंह हैं। निर्देशक आनन्द सिंह हैं, जो हमेशा लीक से हटकर फिल्म की कहानी पर काम करते हैं। लेखक मनोज पांडेय, जिन्होंने बहुत ही मार्मिक कथापूर्ण फिल्म लिखा है। संगीतकार मधुकर आनन्द व साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, शेखर मधुर, अनिरुद्ध शाहाबादी, हरिन्दर सिंह डेंजर हैं। फिल्म के छायाकार साहिल जे अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक श्रीवास्तव, एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव, ईपी जीतूराज बाबाजी, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार गोपाल सिंह, मणि भट्टाचार्य, धानी श्री, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, इला पांडेय, मन्टुलाल, रागिनी राय, सचिन श्रीवास्तव, जुबैर शाह, राजेश सिंह और कुणाल सिंह हैं।

Read More

Bhojpuri Film Mission Pakistan Will Be Released On 26th January 2020

Bhojpuri Film Mission Pakistan Will Be Released On 26th January  2020

२४ जनवरी को रिलीज होगी मिशन पाकिस्तान

एक्शन मोड में नजर आयेंगे प्रिंस सिंह राजपूत

जब साल की शुरुआत ही किसी नये सब्जेक्ट पर बनी चर्चित फिल्म के रिलीज से हो तो ट्रेड  में उस फिल्म को लेकर गर्माहट हो ही जाती है। बिहार और  झारखंड में इस साल २०२०  की पहली भोजपुरी फिल्म   मिशन पाकिस्तान गणतंत्र दिवस के अवसर पर २४ जनवरी को रिलीज होने जारही है। फिल्म आपको जबरदस्त फन देनेवाली है। हाल ही में आए फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आ रही है, वहीं अब  फिल्म के नायक प्रिसं सिंह राजपूत ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे बिल्कुल प्रभास के लुक में एक्शन मोड मे ंदिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को प्रस्तुत किया है गदर और पाकिस्तान में जयश्रीराम जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले दबंग निर्माता के रुप में चर्चित भुपेन्द्र विजय सिंह ने जबकि निमार्ता हैं मनप्रीत सिंह।

नानक प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्शन स्टार प्रिंस सिंह राजपूत और ग्लैमर डॉल  रुपा सिंह के साथ ही श्रेया मिश्रा, रितिका शर्मा, सोनिया मिश्रा,उमेश सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, राकेश पुजारा, रमजान शाह, अनुप लोटा, अर्जून यादव, सीमा सिंह, पुष्पा शुक्ला और अशोक शाह की मुख्य भुमिका है।   इस भोजपुरी फिल्म को निर्देशित किया है रमाकांत प्रसाद ने। इस फिल्म मिशन पाकिस्तान को लेकर भुपेन्द्र विजय सिंह कहते हैं  यह फिल्म लोेगों को काफी पसंद आयेगी। मिशन पाकिस्तान में काफी नवीनता है और दृष्य संरचना ऐसी है जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। इस फिल्म के नायक प्रिंस सिंह राजपूत कहते हैं मिशन पाकिस्तान की कहानी जब निर्देशक रमाकांत प्रसाद से सुना तो मैं काफी रोमांचक हो गया। इस फिल्म में मेरे खाते में सिर्फ एक्शन सीन ही नहीं आये हैं बल्की एक बेहतर कहानी भी कैप्चर की गयी है। फिल्म के निर्माता मनप्रीत सिंह कहते हैं मिशन पाकिस्तान मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत ने कमाल का काम किया है। मिशन  पाकिस्तान की शुटिंग उत्तर प्रदेश के रमणीय लोकेशनों के साथ साथ अमेठी में बने भव्य शौर्य फार्म में की गयी है। तो आईये इस गणतंत्र दिवस पर परिवार के साथ बैठकर देखें भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान  बिहार और  झारखंड के नजदीकी सिनेमाघरो में।

Read More
content top