content top

Singer Rekha Bhardwaj And Ravikesh Vatsa Most Awaited Song Swami Ji Trending On Internet

Singer Rekha Bhardwaj And Ravikesh Vatsa Most Awaited Song Swami Ji Trending On Internet

He is not only a writer but also a very good singer and music composer. I am talking about the creative genius, Ravikesh Vatsa. One of the most talented singers has launched his own YouTube channel Ravikesh Vatsa and made his own songs. With captivating posters and an absolutely enthralling Video, RVF music today launched their maiden music video, Swami Ji, which features everybody’s favourite renowned Singer Rekha Bhardwaj & Ravikesh Vatsa.  Rekha and Ravikesh have sung a song, which is gaining high popularity.

The song Swami Ji had generated much hype even before its release. Now, the song is finally out. And well, it is just as top trending as we had expected it to be.

While talking to the media Ravikesh Vatsa said, “It’s an honour for me to work with India’s one of the legendary singer Rekha Bhardwaj. It’s like a dream comes true. Swami Ji song has been released on the Ravikesh Vatsa YouTube channel please watch and give your valuable feedback.”

Produced & Composed by Ravikesh Vatsa, with lyrics penned down by noted lyricist Ravishekh Vasta. Subhendra Pal directed the song.

Singer Rekha Bhardwaj Said, “It feels great working with Ravikesh ji & his team. Swami ji Video song is pure organic and so energetic. The journey of this song is too interesting.”

Swami Ji is streaming on all leading platforms. Amidst the eye-catching sight, the song captures the essence. The song has a very upbeat style and is surely set to make your feet tap like never before.

Singer Rekha Bhardwaj And Ravikesh Vatsa Most Awaited Song Swami Ji Trending On Internet

Read More

अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिला विशेष सम्मान, मातापिता भी सम्मानित

अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिला विशेष सम्मान, मातापिता भी सम्मानित

विख्यात अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जिफ्फा में अवार्ड से सम्मानित किया गया और यह सम्मान उनके लिए खास बन गया। रांची में दो दिनों का ये फेस्टिवल बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। 17 दिसम्बर को इसका उद्घाटन हुआ और 18 दिसम्बर को अवार्ड समारोह था। मुख्यतः झरखण्ड से जुड़े लोगों को यह अवार्ड दिया जाता है। चूंकि स्मृति सिन्हा का जन्म झारखंड में हुआ था इसलिए उन्हें इस समारोह में काफी स्पेशल फील करवाया गया, उनके मातापिता को भी स्टेज पर बुलाया गया और उन्हें भी सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड पाकर बेहद उत्साहित स्मृति सिन्हा ने कहा कि मैं इस सम्मान के लिए झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल, जिफ्फा के कार्यकारी समन्वयक सुजीत उपाध्याय, संयोजक अतीराज सिन्हा  एवं तमाम पदाधिकारियो को दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ। यह अवार्ड मेरे लिए काफी यादगार रहा।”

उल्लेखनीय है कि स्मृति सिन्हा भोजपुरी इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने फैशन जगत में भी बड़े कारनामे किए हैं। कुछ माह पहले द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रस्तुत फैशन शो में ऎक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने अपना जादू चलाया था। जल्द ही वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं।

अभिनेत्री स्मृति सिन्हा को 5वें झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मिला विशेष सम्मान, मातापिता भी सम्मानित

Read More

वेब फ़िल्म “वायरल विलेज” जल्द वायरल होने को तैयार, पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा

वेब फ़िल्म “वायरल विलेज” जल्द वायरल होने को तैयार, पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा

निर्माता ललित पैकरे एक नई बुलंदी पर हैं। नारायण शी द्वारा निर्देशित और सुनील जैन और हीरू बिहारी कंधारी द्वारा सह-निर्मित उनकी महत्वाकांक्षी आगामी वेब फ़िल्म “वायरल विलेज” का पहला शूटिंग शेड्यूल मुंबई में बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
“हमारी फिल्म वायरल विलेज का निश्चित रूप से काम चल रहा है,” पैक्रे पूरी संतुष्टि के साथ कहते हैं।
इस फिल्म में अनुभवी अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं, यह फ़िल्म ग्रामीणों के साथ एक चाचा और भतीजी की ठगी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।
अनुपम खेर के अलावा, फिल्म में त्रिधा चौधरी, सतीश कौशिक, ताकेश शर्मा, आदित्य नारायण, आकांक्षा पुरी और खूबसूरत अंचलानंदा अग्रवाल भी हैं।
“हम सभी खुश हैं कि फिल्म ने अब उचित आकार ले लिया है और यह समय पर पूरी होगी,” सुनील और हीरू ने एक साथ पुष्टि की।
पैक्रे बताते हैं, “मैं अनुपम खेर जी के सपोर्ट और हमारे प्रोजेक्ट पर विश्वास को नहीं भूल सकता। आदित्य एक अच्छे दोस्त हैं और बहुमुखी सतीश कौशिक बहुत स्पोर्टिव हैं।”
पैकरे का कहना है कि इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में जिस तरह का प्रदर्शन कर रही हैं, उससे वह बहुत खुश हैं। पैक्रे कहते हैं, “यह कंटेंट और किरदार हैं जो वेब फिल्मों के लिए चमत्कार कर रहे हैं।” वह इन फिल्मों का एक उज्जवल भविष्य देखते हैं।
पैकरे और जैन ने बताया कि, “हमने वायरल विलेज प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है और फिल्म का निर्माण सुचारू रूप से चल रहा है।”
इस उत्साही निर्माता तिकड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं..!
——–मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे

   

वेब फ़िल्म “वायरल विलेज” जल्द वायरल होने को तैयार, पहला शूटिंग शेड्यूल हुआ पूरा

Read More

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर स्विमिंग चैंपियन समुद्रजेता आर्यन सुरजीत ददियाला को डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने दिया विशेष सम्मान

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर स्विमिंग चैंपियन समुद्रजेता आर्यन सुरजीत ददियाला को डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने दिया विशेष सम्मान

मुंबई के रहने वाले मात्र इक्कीस वर्ष के युवा तैराक समुद्रजेता आर्यन सुरजीत दादिलाला ने स्विमिंग के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अपने मातापिता, गुरु और देश का नाम सारी दुनिया मे रौशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर निरंजन हीरानंदानी ने एक भव्य समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्विमिंग चैंपियन आर्यन सुरजीत दादिलाला ने मिस्टर हीरानंदानी से ऑनर पाकर अपनी अद्भुत खुशी जाहिर की। इस अवसर पर आर्यन के पिता, उनके गुरु फॉरेस्ट क्लब के श्री पी एम रेड्डी भी उपस्थित थे। इस फंक्शन में कई स्विमिंग चैंपियन को सर्टिफिकेट से नवाजा गया।

बता दें कि गोवा में चपोरा किले से पंजिम जेट्टी तक 32 किलोमीटर की दूरी आर्यन ने तैर कर तय की थी और इस तरह उन्होंने  एक विश्व रिकॉर्ड क्रिएट किया। इस कारनामे की चर्चा दुनिया भर में हो रही है।

डॉक्टर निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि पी एम रेड्डी ने फॉरेस्ट क्लब हीरानंदानी गार्डन में दस वर्षों में बहुत सारे चैंपियंस बनाए हैं। लोकल, स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल चैंपियन, लोग यहां तैराकी सीखने आते हैं और स्विमिंग करने आते हैं। बच्चे यहां आकर अनुशासन सीखते हैं और देश को आगे लाने के बारे में सोचते हैं।

आर्यन सुरजीत दादिलाला ने यह ट्रॉफी लेकर कहा कि मैं बेहद गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ कि मुझे यह ट्रॉफी डॉ निरंजन हीरानंदानी जी के हाथों मिली। मैं अपने पिता जी, कोच को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया। मैं कॉज़ के लिए तैराकी करता हूँ और ड्रग्स के विरुद्ध अपनी बात रखता हूँ।

आर्यन ने आगे कहा कि जब मैं 12 साल का था तब स्विमिंग प्रोफेशनली शुरू किया था। मैं बहुत मोटा था, और फिट रहने के लिए तैराकी स्टार्ट की जो मेरा जुनून बन गया। अगले साल 2023 में ब्राजील में मैं एक कॉज़ के लिए स्विमिंग करूंगा। स्विमिंग दरअसल एक मेंटल गेम है, आपको मेंटली फिट रहना भी जरूरी है। मुझे और रेकॉर्डज़ तोड़ने हैं और भारत का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना मेरा सपना है।

आर्यन के पिता ने बताया कि आर्यन काफी भाग्यशाली हैं कि रेड्डी सर ने उन्हें ट्रेनिंग देने की हामी भरी और आज आर्यन कहाँ हैं आप देख सकते हैं। हम रेड्डी जी के शुक्रगुजार हैं। उनके सिखाने का तरीका काफी अलग है। आम तौर पर कोच बच्चों पर काफी प्रेशर डाल देते हैं मगर वह ऐसा नहीं करते। हम डॉ निरंजन हीरानंदानी और फॉरेस्ट क्लब के सभी स्टाफ के भी आभारी हैं।

श्री पी एम रेड्डी ने बताया कि आर्यन में आत्मविश्वास बहुत है। वह मेरे बेहतरीन स्टूडेंट्स में से एक हैं और मुझे उनपर गर्व है। वह “नो ड्रग्स” के सन्देश को युवाओं तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं जो बड़ी बात है।

फॉरेस्ट क्लब के श्री पी एम रेड्डी की तकनीकी सहायता के साथ आर्यन ने प्रशिक्षण श्री राहुल चिपलूणकर द्वारा ली।

        

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर स्विमिंग चैंपियन समुद्रजेता आर्यन सुरजीत ददियाला को डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने दिया विशेष सम्मान



Read More

ART YARD Presents An Exhibition Of Paintings And Sculptures In Coomarswami Hall

ART YARD Presents An Exhibition Of Paintings And Sculptures In Coomarswami Hall

From 18th December 2022 to 20th December 2022

ART YARD presents an Exhibition of Paintings and Sculptures

Celebrating 75th year of Independence Art Yard at Coomaraswamy Hall, Mumbai.

Venue

Coomaraswamy Hall

Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalay

M.G.Road, Kalaghoda, Fort, Mumbai 400001

Contact : +91 93269 99729

Timing: 11:00 am to 7:00 pm

Participating Artists in this art exhibition are: – Arijit Bhattacharya, Kumud Dash, Sandeep Ashar, Jain Kamal, Rashida Badani, Kalpana Ved, Sanjay Srivastava, Apurba Biswas, Sharmila Gupta, Satyendra Yadav, Rajkumar Sarde, Sahil  Gosavi, Swarnim Moon, Varsha Parikh, Joseph D’souza, Sumana Dey, Ram Thorat, Smruti Bhukanwala, B Lavanya, Ratan Saha, Desh Deepak, Abhang Balasaheb, Nagnath Mankeshwar, Late Deepak Mer, Ghanshyam Gupta, Satyajeet Shergill, Padmanabh Bendre, Onkar Kshirsagar, Vijay Laxmi D Mer, Satish Patil, Sanjukta Barik, Poonam Singh, Jeetendra Kumar

The grace and glory of creative mind reflect in a passionate creation of an artist fuelled with inspiration to seek the true value of human existence. Art yard presents a group show of 30 artists with great motivational force to encourage talents by bringing them at one platform and serving it’s sole purpose of promotion of art and artist.

  

ART YARD presents an Exhibition of Paintings and Sculptures in Coomarswami Hall

Read More

AMALGAMATION – 9 An Exhibition Of Paintings – Prints And Sculptures In Cymroza Art Gallery

AMALGAMATION – 9 An Exhibition Of Paintings – Prints And Sculptures In Cymroza Art Gallery

From: 16th to 19th December 2022

Expopedia Presents

“Amalgamation – 9″

An Exhibition of Paintings, Prints & Sculptures

Venue:

Cymroza Art Gallery

72 Bhulabhai Desai Road

Breach Candy, Mumbai 400 026

Timings: 11 am to 7pm

Contact:  98195 11124

This show was inaugurated on 16th December 2022      by Chief Guest  Mr. Anant Gadgil(Renowned Architect),  Guests of Honor – Mr. Ajoykaant Ruia(Chairman, All State Group)   Mr. Pramod Hindoorao (Vice President, NCP & Art Aficionado)

The show is curated by Aparimita Sapru.

Expopedia – a Mumbai based art promotional institution presents ‘Amalgamation – 9’  group art exhibition of paintings & sculptures made by 24 artists under one roof at Cymroza Art Gallery, Bhulabhai Desai Road, Mumbai   from 16th to 19th December 2022. This show is curated by Aparimita Sapru who aims to thereby promote these artists – both senior and professional alongwith upcoming talented ones and their artworks globally so as to reach the prospective buyers and collectors of visual fine arts. The variety of works presented here include figurative, landscapes, abstracts, monuments and spiritual ones in different mediums.

Variety of art works displayed in this exhibition are in realistic, semi realistic, abstract perceptive styles of artistic expressions. Paintings displayed here have been made in oils, water colours, acrylic colours, pen and ink, charcoal and mixed mediums and sculptures in bronze and mixed media etc. The art works mostly denote vivid realms of life and monumental heritage of our country in apt perspectives of visual fine arts incorporating several techniques and styles which truly bear testimony to the genuine talent and creativity of the participating artists in this show.

The participating artists in this group show are:.  Prakash Bal Joshi, Ashif Hossain, Gauri Verma, Mamta Malhotra, Rakhee Shah, Dada Saheb Yadav, Maredu Ramu, Pramod Stephen, Rajshree Patange, Bharati Shah, Munawar Hussain Bux, Shalu Parasrampuria, Navin Agarwal, Rajan Shah, Alka Pandey, Shruti Gupta Kasana, Shrivallini Pathria, Bilkis A Reshamvala, Shabnam I Reshamvala, Sudha Barshikar, Asha Singh Gaur, Seema Hedaoo, Mini Suboth, Mallika Bulusu.

AMALGAMATION – 9 An Exhibition Of Paintings – Prints And Sculptures In Cymroza Art Gallery

Read More

Kashmir Fitness Icon Imtiyaz Dar Is Winner Of All Man’s Physique 2022

Kashmir Fitness Icon Imtiyaz Dar Is Winner Of All Man’s Physique 2022

Transformations are inspirational, Well Following the trend and accepting the fact that fitness is a blessing Kashmir Boy Imtiyaz Maqbool Dar has been in the headlines always but this time he has come up by winning the Title “Winner of All Man’s Physique 2022” By Jammu and Kashmir Bodybuilding association recognized by Indian Olympics and fitness Federation. Imtiyaz is a wonderful guy who came up with flying colours among one hundred-plus opponents across UT. Trained by 2019 Muscle Mania Champion Umber Rashid who is an other Icon in fitness from Kashmir inspiring Youth.

When asked about Diet and workout Imtiyaz Said

“ I Followed regular diet of high protein ,  proper Carbs management under my Guide. Took more than 200gms of protein  per day to meet daily requirement with no cheat meal till competition.

Is Bodybuilding easy for Someone who has less resources ?

Well this was settled more vibrant by Coach Umer that for proper Diet, Protein, Carbs, Fish oil, Multivitamins, Pre workout, BCAA etc. you need money as you can not get all this from natural diet so least you need 30 to 40k per month to afford all this’s to maintain good physique you need good financial source, Good Gym, proper sleep of seven to eight hours, Water three to four litres etc.

What’s your subsequent  Focus Imtiyaz?

Well I’m planning for the next level now and hopefully will participate on the National level as of now I’m labouring on Gaining lean muscle size so that my weak areas will turn my strength I’m  not working same way but have now altered my workout routine as well to Pro Level.

What’s your memorandum to Body builders and those who want to Join it?

Well, I’m Thankful to my Parents for backing me financially, My Coach Umer,  , my friends for being there with me.

I will like to say that consistency is everything you need, patience will keep you growing towards your goal and Diet will keep you updating the next version. Bodybuilding is a blessing and a perpetual investment that everyone must be found.

———-By Raja Sarfaraz

 

Kashmir Fitness Icon Imtiyaz Dar Is Winner Of All Mans’s Physique 2022

Read More

प्रगति इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) ने किया 5 भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त, लेखक-निर्देशक हैं जितेन्द्र गुप्ता ‘जीतू’

प्रगति इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) ने किया 5 भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त, लेखक-निर्देशक हैं जितेन्द्र गुप्ता ‘जीतू’

पाँच भोजपुरी फिल्म ‘हम उठाईब बहिनिया की डोली’, ‘आखरी फेरा’, ‘भाई हो तो अइसन’, ‘चाहत बा तोहके पावे खातिर’, ‘जिंनगी के संघर्ष’ का शुभ मुहूर्त एक साथ लखनऊ के प्रगति होटल में धूमधाम से किया गया। इन पांचों फिल्मों के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म बनाने का संकल्प लिया है। वे भोजपुरी निर्माण में अहम योगदान देना चाहते हैं। उनके द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्में ‘एक दीवाना बारह हसीना’, ‘तीन दीवाने’, ‘विरोधी’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली हैं। बात करें मुहूर्त की गई पाँच भोजपुरी फिल्मों के लेखक व निर्देशक जितेन्द्र गुप्ता ‘जीतू’ हैं। जिन्होंने प्रगति इंटरटेनमेंट वर्ल्ड बैनर की भोजपुरी फिल्म ‘तीन दीवाने’ का कुशल निर्देशन किया है और अब एक साथ पाँच फिल्मों का लेखन व निर्देशन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एक साथ पाँच फ़िल्म का मुहूर्त विधिवत पूजा-अर्चना करके किया गया है। इस शुभ अवसर पर कई गणमान्य जन व विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। मुहूर्त में शामिल हुए सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार राठौर, देवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार यादव, अन्नू सिंह मौजूद थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त पांडेय, संतोष कुमार यमराज, हेमराज वर्मा, सुरजीत कुमार, यश मौर्या, अनामिका तिवारी, अर्पिता तिवारी, शबनम खान, श्वेता शुक्ला, परवेज खान, शशि मिश्रा, समर पंडित, अशोक लाल यादव, अमित निगम, रमजान शाह आदि उपस्थित थे।

सवाल के जवाब में फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) ने बताया कि हमारी पांचो भोजपुरी फिल्मों में हीरो, हीरोइन एवं अन्य कलाकारो का चयन जारी है, जिसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी। फिलहाल अभी फिल्म का मुहूर्त किया गया है। इन 5 फिल्मों से सबसे पहले ‘हम उठाईब बहिनिया की डोली’ की शूटिंग शुरू होगी, उसके बाद बैक टू बैक सभी फिल्मों की शूटिंग की जाएगी। प्रोड्यूसर सुरेन्द्र सिंह (टोनी) ने आगे बताया कि हमारे बैनर से जो भी फिल्म आने वाली है, वह सब ऑडियंस का इंटरटेनमेंट करने के साथ ही साथ समाज में मैसेज भी देगी। हमारी फिल्में भोजपुरी सिनेमा के बदलाव में अहम योगदान देगी। हमारी जितनी भी फिल्में बन रही हैं तथा आगे बनने वाली हैं, सब फिल्मों से हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि हिंदी के बाद सबसे ज्यादा बोली-समझी जाने वाली भाषा भोजपुरी ही है तो क्यों ना हम कुछ ऐसा करें कि देश के साथ-साथ विदेश में भी भोजपुरी फिल्मों का वर्चस्व बढ़े और विदेश में भी भोजपुरी फिल्में रिलीज हो। जिससे करोड़ों की तादाद में ऑडियंस भोजपुरी सिनेमा से जुड़े और भोजपुरी फिल्म का एक बड़ा मुकाम देश-विदेश में स्थापित हो।

फिल्म के निर्देशक और लेखक जितेन्द्र गुप्ता ‘जीतू’ ने बताया प्रगति इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) के साथ जुड़कर एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों की हम मेकिंग करने जा रहे हैं, जिससे भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा बदलने में बल मिलेगा। उम्मीद है कि हमारा सार्थक प्रयास सफल होगा और ऑडियंस की उम्मीद पर हम खरा उतरेंगे।

 

प्रगति इंटरटेनमेंट वर्ल्ड के निर्माता सुरेन्द्र सिंह (टोनी) ने किया 5 भोजपुरी फिल्मों का मुहूर्त, लेखक-निर्देशक हैं जितेन्द्र गुप्ता ‘जीतू’

Read More

जेपी स्टार पिक्चर्स प्रस्तुत काजल यादव की भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट, दिखा अनोखा प्रेम

जेपी स्टार पिक्चर्स प्रस्तुत काजल यादव की भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट, दिखा अनोखा प्रेम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान दे रही फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘जेपी स्टार पिक्चर्स’ जहाँ कई बड़े स्टार के साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया है, वहीं एक से बढ़कर एक मधुर म्यूजिकल वीडियो अल्बम सांग का भी निर्माण किया है। इसके अलावा अब यह प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी वेब सीरीज के निर्माण में सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के प्रोड्यूसर उमा शंकर प्रसाद ने भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का निर्माण किया है, जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर अदाकारा काजल यादव को नवविवाहिता युवती के गेटअप में दिखाया गया। जिनके गोद में एक अबोध बालक अपना सिर रखकर प्यारी स्माइल दे रहा है। उस बालक को ममतामयी नजरों से काजल यादव निहार रही हैं। भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ के फर्स्ट लुक का पोस्टर बहुत अट्रैक्टिव बनाया गया है, जो सबकी नजर अपनी ओर खींच रहा है और यह पोस्टर हर किसी के दिल को छू रहा है। वाकई इस पोस्टर में अनोखा प्रेम देखने को मिल रहा है। यह वेब सीरीज जल्द ही जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।

भोजपुरी सिने जगत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फ़िल्म देने में अपना अहम योगदान दे रही जेपी स्टार पिक्चर्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ के निर्माता उमा शंकर प्रसाद हैं। निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। कथा-पटकथा व संवाद शशि रंजन द्विवेदी ने लिखा है। छायांकन इमरान के, संकलन संतोष आर्या, पार्श्व संगीत पवन मुरादपुरी व अविनाश का है। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर मोतीराम हैं। कला विनोद कुमार यादव व दिनेश कुमार यादव, कॉस्टयूम विद्या-विष्णु का है। प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

जेपी स्टार पिक्चर्स प्रस्तुत काजल यादव की भोजपुरी वेब सीरीज ‘हमार कनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट, दिखा अनोखा प्रेम

 

Read More

फैशन डिजाइनर से पेंटर बनीं शीतल केशरी से लिया गया एक प्रेरणादायक इंटरव्यू

फैशन डिजाइनर से पेंटर बनीं शीतल केशरी से लिया गया एक प्रेरणादायक इंटरव्यू

कला जगत में तेजी से उभर रही कलाकार शीतल केशरी ने यह साबित कर दिया है कि यदि आप सही समय पर अपने मन में कहीं छिपी प्रतिभा को पहचान कर पूरी लगन और धैर्य के साथ प्रेरणा से, ऊर्जा का अनुभव करते हुऐ काम करना शुरू कर दें  तो आपको सफलता की सीढि़यों पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। . ज्ञातव्य है कि शीतल केशरी ने बिना किसी मार्गदर्शन व किसी भी संस्थान में बिना किसी पारंपरिक पाठ्यक्रम के कम समय में ही एक पेशेवर कलाकार की तरह रंगों के माध्यम से कमाल करना शुरू कर दिया है, जो काबिले तारीफ है। ऐसे ही विचारों से प्रेरित होकर शीतल केशरी ने कला जगत में कल्पना के समन्वय से रंगों का प्रयोग करने की मंशा से सात माह पूर्व कैनवास पर ब्रुशों का प्रयोग शुरू किया। बहुत ही कम समय में, उन्होंने कई उत्तम दर्जे की प्रशंसित पेंटिंग बनाई हैं और इसे कलात्मक रूप से आगे बढ़ा रही हैं।

एशियन आर्ट फेस्टिवल, नई दिल्ली और मुंबई आर्ट फेयर में प्रदर्शित उनकी हालिया पेंटिंग ने आगंतुकों को काफी आकर्षित किया और उनके दिमाग पर एक अमिट छाप छोड़ी। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका कभी पेंटिंग की ओर झुकाव होगा। लेकिन नियति कब किसी को नई राह पर ले जाएगी, यह जानना मुश्किल है? दिलचस्प बात यह है कि पेंटिंग के प्रति उनका झुकाव उनकी 11 वर्षीय बेटी सुश्री प्रकृति के कारण था, जिसकी वह कभी-कभी उनके कलात्मक कार्यों में मदद करती थीं। शीतल के बहुमुखी वरिष्ठ नौकरशाह पति और कला प्रेमी अजय केशरी ने पत्नी और बेटी दोनों की कलात्मक प्रतिभा को देखकर उनका हौसला बढ़ाया। फैशन डिजाइनर से पेंटर बनीं श्रीमती केशरी कहती हैं कि  फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के वर्षो बाद अचानक वे पेंटिंग्स की ओर मुड़ गईं।

साक्षत्कार के दरम्यान उनकी  पेंटिग के अवलोकन से इनकी कलाकृतियों की गहराई का पता चला और यह विश्वास ही नहीं हो रहा था की जिसे कोई मार्गदर्शन न मिला हो वह इतने कम समय में इतनी विशिष्ठ पेंटिग कैसे बना सकती हैं? इस दरम्यान उनसे बातचीत के क्रम में कई प्रश्न किए गए जिनका उन्होने एक पेशेवर कलाकार की भांति जवाब दिया जिसके कुछ अंश इस प्रकार हैं:

प्रश्न: कलाकार बनने के लिए आपको किस चीज ने प्रेरित किया?
उत्तर: कलाकार बनना मेरा कभी सपना नहीं था, लेकिन बचपन से ही मेरे मन में विभिन्न रूपों में कला रची-बसी थी। मैंने सालों पहले फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था और फैशन डिजाइनिंग में आसानी से उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता था। मैंने इस क्षेत्र में बहुत कुछ करने के बारे में नहीं सोचा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सात महीने पहले अचानक मैंने कैनवास पर ब्रश से रंगों का इस्तेमाल शुरू किया। मैं निष्पक्ष रूप से कह सकता हूँ कि मेरे कलात्मक मन ने मुझे चित्रकला की धारा में धकेला।
प्रश्न: अब तक का सफर कैसा रहा है?
 उत्तर: हालांकि यह यात्रा छोटी रही है लेकिन संतोषजनक और अद्भुत रही है। मेरी पहली पेंटिंग (मई 2022) राजा रवि वर्मा द्वारा रचित ‘शकुंतला’ की प्रतिकृति मात्र थी, जिसने मुझमें अपार आत्मविश्वास भर दिया। जब मैं लियोनार्डो दा विंची की द वर्जिन ऑफ द रॉक्स का पुनरुत्पादन कर रहा था तब मैंने बहुत कुछ सीखा। उसके बाद, मैंने अपनी कल्पनाओं और अवधारणाओं के संयोजन से मूल पेंटिंग बनाना शुरू किया। ज्ञान के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण अवधारणा को दर्शाने के लिए मैंने ‘याग्वल्क्य-गार्गी वाद-विवाद’ की रचना की थी। इस छोटी अवधि के दौरान, मैंने शास्त्रीय से लेकर अमूर्त तक कई पेंटिंग बनाई हैं।

प्रश्न: क्या आप किसी विशेष विषय के विशेषज्ञ हैं?

उत्तर: मैं अलग-अलग विषयों पर काम कर रहा हूं, खासकर एक पर नहीं। मैं मौजूदा शैलियों के साथ अंतर करने के लिए एक विशिष्ट शैली विकसित करने जा रहा हूं।

प्रश्नः आपने हाल में वर्ली में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी में भाग लिया। कृपया मुझे बताएं कि उस प्रदर्शनी पर कला प्रेमियों की कैसी प्रतिक्रिया रही?
 उत्तर- चूंकि मेरे पास कैनवास पर रंगों के इतने सारे चमत्कार थे, इसलिए मैं उन्हें व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित करना चाहता था। और हां, नेहरू सेंटर प्रदर्शनी को मेरे चित्रों के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली! इतना ही नहीं, अगस्त माह में पहली बार नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में मंगोलियाई दूतावास द्वारा आयोजित एशियाई देशों की चित्रकला प्रदर्शनी में भी भाग लेने का अवसर मिला, जिसे मैंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। हालाँकि मेरे पास बहुत कम कलाकृतियाँ थीं लेकिन मैंने अथक प्रयासों से सम्माननीय स्तर पर चित्रकला की प्रदर्शनी के लिए कुछ पेंटिंग्स बनाईं जिन्हें बहुत सराहा गया। मंगोलिया के राजदूत ने यहां तक कह दिया है कि वह आपको वैश्विक पटल पर देखना चाहते हैं। इसने मुझे बहुत प्रेरित किया और मेरी कलात्मक अभिव्यक्ति को पंख देने में मेरी मदद की।

प्रश्न: क्या इस तेजी से भागती डिजिटल दुनिया में पेंटिंग के प्रति कोई अरुचि और उत्साह की कमी है?
उत्तर: ऐसा बिल्कुल नहीं है। मशीनें दुनिया पर हावी नहीं हो सकतीं। चित्रकारी एक प्राकृतिक कला है जिसमें रंगों को प्राकृतिक अभिव्यक्ति मिलती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म आपको अपनी कल्पना को वास्तविकता में चित्रित करने के तरीके प्रदान कर सकते हैं लेकिन प्राकृतिक रचनाओं का कोई विकल्प नहीं है।

प्रश्न: विदेशों की तुलना में भारत में पेंटिंग का परिदृश्य कैसा है?
उत्तर: यह हर जगह है, चाहे भारत हो या दुनिया के अन्य देश। मुझे लगता है कि पेंटिंग प्रदर्शित करने के लिए भारत में कला पारखी लोगों का जुनून, मंच और रुचि मुंबई में अधिक स्पष्ट है। फिर भी, प्रतिभा किसी विशेष स्थान की गुलाम नहीं है। इस विशिष्ट कला रूप की भारत में भी एक लंबी परंपरा है। प्राचीन काल से, विचार व्यक्त करने के लिए पेंटिंग सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियों में से एक रही है। अब यह कला भारत में तेजी से बढ़ रही है। भारत में चित्रकला की विभिन्न शैलियाँ विकसित हुई हैं जो आज भी प्रासंगिक हैं।

प्रश्न- हमने सुना है कि आपकी बेटी प्रकृति भी कमाल की पेंटिंग कर रही है।
उत्तर: सुश्री प्रकृति एक जन्मजात कलाकार हैं और स्वाभाविक रूप से उनकी कल्पना को उनके अंतर्ज्ञान के अनुसार चित्रित करती हैं।

 प्रश्न: क्या आपके पास अपनी पेंटिंग गतिविधि को उच्च स्तर पर ले जाने की कोई भविष्य की योजना है?
उत्तर: यह मेरी कलात्मक यात्रा की शुरुआत है। इस यात्रा के हर कदम पर सीखने के लिए बहुत कुछ है और आगे बढ़ने के लिए मेरे पास पर्याप्त समय है। मुझे अपनी अनूठी पहचान के लिए एक अनूठी शैली विकसित करनी है, जिस पर मैं काम कर रहा हूं और काम कर रहा हूं।

 प्रश्न: क्या नवोदित चित्रकारों के लिए आपकी कोई सलाह है?
 उत्तर: आप अपने रचनात्मक जुनून से किसी भी उम्र में सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर आपको जीवन में कुछ करना है, तो जितना हो सके उतना अच्छा करें, आधे-अधूरे मन से कोशिश न करें। खुद पर विश्वास रखें और प्रेरित रहें। अंतिम सफलता के लिए ईमानदारी, कड़ी मेहनत और समर्पण जरूरी है। आपको अपनी कल्पना को सतह पर लाने के लिए मस्तिष्क और उपकरणों के समन्वय के साथ मिलकर काम करना होगा।

प्रश्न: क्या आप किसी विशेष कलाकार की पूजा करते हैं?
उत्तर: किसी विशिष्ट कलाकार को विशेष श्रेय देना मुश्किल है, लेकिन लियोनार्डो दा विंची और पिकासो मेरे पसंदीदा चित्रकार हैं और भारत में राजा रवि वर्मा और रवींद्रनाथ टैगोर हैं। हर कलाकार की अपनी एक पहचान और खासियत होती है जो बहुत कुछ प्रेरित करती है।

—-मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे

   

फैशन डिजाइनर से पेंटर बनीं शीतल केशरी से लिया गया एक प्रेरणादायक इंटरव्यू

Read More
content top